Call Us @ +91 8092051349, +91 7070756888
Call Us @ +91 8092051349, +91 7070756888

जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में विजय दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजन।

धनबाद स्थित जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल में हुए शहीदों की याद में श्रद्धांजलि समारोह में विभिन्न अंतर्सदनीय प्रतियोगिता आयोजित की गई।

समारोह की शुरूआत प्रधानाचार्य महोदय इन्द्रनाथ सिन्हा द्वारा शहीद वीरों को पुष्प श्रद्धांजलि देकर की गई। उन्होंने बच्चों को आज के दिन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि सैनिक सरहद पर हमारी रक्षा में दिन-रात डटे हैं, तभी हम देश के अंदर सुरक्षित हैं। उन्होंने कारगिल युद्ध को याद करते हुए भी बताया कि कम संख्या और संसाधन रहित होते हुए भी भारतीय सेना ने युद्ध में जीत हासिल की और दुश्मनों को परास्त भी किया। उसी प्रकार हमें कठिन से कठिन परेशानी में भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

वीर शहीदों की याद में सामूहिक गान तथा कविता वाचन की प्रस्तुति दी गई।

  • कक्षा 1 तथा कक्षा 2 में शो एंड टेल प्रतियोगिता
  • कक्षा 3 से 5वीं तक देश भक्ति कविता वाचन प्रतियोगिता
  • कक्षा 6 से 12वीं तक आशु भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उमंग के साथ हिस्सा लिया।

विजेताओं की सूची इस प्रकार हैं:

कक्षा 1:
प्रथम स्थान: रेयांश मंडल
द्वितीय स्थान: ओजस्वी कन्धवे
तृतीय स्थान: अर्तिका कुमारी एवं श्रृषि सिंह (संयुक्त रूप से)

कक्षा 2A:
प्रथम स्थान: अक्षत गौतम
द्वितीय साथ: आरुषि चौधरी
तृतीय स्थान: ज़ौफ़िशाँ शाद

कक्षा 2B:
प्रथम स्थान: शिवांश वाशिष्ठ
द्वितीय स्थान: रिधांक सिंह
तृतीय स्थान: वेदांश कुमार सिंह

कक्षा 3–5:
प्रथम स्थान: अन्वेषा सिसोदिया, ताबिश अंसारी (संयुक्त रूप से)(4)
द्वितीय स्थान: आकांक्षा कुमारी, फिजा परवीन (संयुक्त रूप से)(4)
तृतीय स्थान: एम. डी अज़ान असलम(5), अर्घ्या सिंह (3)(संयुक्त रूप से)

कक्षा 6–8:
प्रथम स्थान: देबरती बनर्जी(6), शौर्य कुमार सिंह(8)(संयुक्त रूप से)
द्वितीय स्थान: सुष्मिता कुमारी(8), युवराज उपाध्याय (6)(संयुक्त रूप से)
तृतीय स्थान: आर्यन कुमार(6), द्राक्षा फिरदौस (7A)(संयुक्त रूप से)

कक्षा 9–12:
प्रथम स्थान: जोहरा अहमद (10A)
द्वितीय स्थान: आकांक्षा भारती(11), अनुष्का सिंह(10A)(संयुक्त रूप से)
तृतीय स्थान: शुभलक्ष्मी शर्मा(10B)

Leave a Reply