जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में नावाडीह धनबाद में,19 वें स्थापना दिवस का आयोजन।
गुरुवार ,4दिसंबर ,2025 को ने अपना 19 वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। विद्यालय का प्रांगण रंगीन गुब्बारों और बैनरों से सजा हुआ था। यह दिन विद्यालय की स्थापना के दिन को याद करने और उसकी पिछली उपलब्धियों पर विचार करने का एक विशेष अवसर था।
समारोह की शुरुआत एक विशेष प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें प्रधानाचार्य श्री इन्द्रनाथ सिन्हा ने विद्यालय के इतिहास, उसके मूल्यों और छात्रों की उपलब्धियों पर एक प्रेरणादायक भाषण दिया। इसके बाद, छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, संगीत और नाटक शामिल थे। ये प्रस्तुतियाँ छात्रों की प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रदर्शित करती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय ने अपनी स्थापना के बाद से शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में अपनी कई उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से, विद्यालय ने न केवल अपने अतीत का जश्न मनाया, बल्कि अपने भविष्य के लिए भी प्रतिबद्धता दोहराई।इस अवसर विद्यालय के निदेशक श्री अमरेंद्र नाथ सिंह ने विद्यालय की स्थापना दिवस के सभी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को ज्ञान और कौशल से सुसज्जित करना है ताकि वे एक सफल और जिम्मेदार नागरिक बन सके।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन महोदय,श्री गणेश प्रसाद सिंह एवं निदेशक श्री अमरेंद्र कुमार सिंह और अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित भी किया गया।कक्षा 12 वीं के छात्र _छात्राओं के साथ विद्यालय में हवन भी करवाया गया।जिससे बच्चे स्कूल के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में अग्रणी रहे।
इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न तरह के प्रतियोगीताएँ जैसे नर्सरी से कक्षा 2 के लिए अभिभावक के साथ कुक विदाउट फायर तथा कक्षा 1 से 12वीं तक के बच्चों के लिए सीट एंड ड्रॉ चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई थी।
विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों _गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच भी खेला गया। विद्यालय के सारे शिक्षक _शिक्षिकआएँ , नर्सिंग छात्र,छात्राएं, नर्सिंग कर्मचारी , गैर शिक्षक कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ यह दिन को मनाया।
कुक विदाउट फायर:
तृतीय स्थान: वेदांत कुमार प्रसाद(नर्सरी)
द्वितीय स्थान: धृति सिंह (प्रेप)
प्रथम स्थान:अर्श अंसारी(1)
सीट एंड ड्रॉ चित्रकला प्रतियोगिता :
ग्रुप A_
तृतीय स्थान:यश महतो(2बी)
द्वितीय स्थान:ज़ौफ़िशन शाद (2ए)
प्रथम स्थान: मोहम्मद शैफान हयात अली(2ए)
ग्रुप बी_
तृतीय स्थान: अंशिका कुमारी (3)
द्वितीय स्थान: वैष्णवी आनंद (4)
प्रथम स्थान: रैना कुमारी(3)
ग्रुप सी_
तृतीय स्थान: सुमित्रा कुमारी (6)
द्वितीय स्थान: सलोनी सिंह (7बी)
प्रथम स्थान: आर्या श्रीवास्तव (7बी)
ग्रुप डी _
तृतीय स्थान: अंशु कुमारी (9बी)
द्वितीय स्थान: प्रियांशी कुमारी (9ए)
प्रथम स्थान: श्रेयसी श्रीवास्तव (9ए)






