Call Us @ +91 8092051349, +91 7070756888
Call Us @ +91 8092051349, +91 7070756888

जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल ,नावाडीह धनबाद में सी बीएसई द्वारा दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षक कार्यशाला,कार्यक्रम का समापन।

17 और18,अक्टूबर, 2025 को जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल नावाडीह,धनबाद में दो दिवसीय केंद्रीय माघ्यमिक शिक्षा बोर्ड की दो दिवसीय सी॰बी॰पी॰ ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य विषय था “आकलन और मूल्यांकन पद्धतियों को सुदृढ़ करना”।

सी॰बी॰एस °ई की तरफ से रिसोर्स पर्सन मिसेज इंद्राणी बनर्जी,प्रिंसिपल टाटा डी. ए .वी.सिजुआ तथा मिसेज गीता साहा,हेड मिस्ट्रेस, दिल्ली पब्लिक स्कूल,कार्मिक नगर ने इस विषय पर अनेक दृष्टिकोण से जानकारियां दीं। इस सी .बी. पी ट्रेनिंग में अनेक गतिविधियाँ,अनेक पीपीटी ,प्रश्नोत्तर को सम्मिलित कर कार्यक्रम को रोचक तथा सुनियोजित ढंग से पूर्ण करवाया गया।

इस आयोजन पर अनेक विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकागण उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री इन्द्रनाथ सिन्हा,उपप्रधानाचार्य कृष्णा विश्वास ने,दोनों रिसोर्स पर्सन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की।इस कार्यशाला में प्रभावी मूल्यांकन तकनीकों, समग्र छात्र विकास, नवीन मूल्यांकन उपकरणों और व्यावहारिक सत्रों जैसे विषयों को शामिल किया गया।

ऐसी कार्यशालाओं का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक और पारदर्शी मूल्यांकन रणनीतियों का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित करना है ताकि वे छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन और समग्र कौशल का बेहतर विश्लेषण कर सकें।

इस कार्यशाला में योगिता आधारित प्रश्न, पोर्टफोलियो, पेन पेपर टेस्ट,लर्निंग आउटकम,मल्टीपल एसेट्स ऑफ इवैल्यूएशन,सब्जेक्ट एनरिचमेंट, वोकेशनल एजुकेशन ,विभिन्न ऐच्छिक चयनित विषय के बारे में विशेष रूप से अवगत कराया गया,जिससे विद्यार्थियों की क्षमता पहचानकर,उन्हें उस क्षेत्र में ज्ञान तथा धनोपार्जन करने के किए तैयार किया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री इन्द्रनाथ सिन्हा ने रिसोर्स पर्सन मिसेज चन्द्राणी बनर्जी तथा मिसेज गीता साहा को उनके योगदान के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित कर सीबीएसई द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ।